
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
चमोली, भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। आज सीएम धामी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अब वह धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होंगे।
भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में शनिवार को दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का उद्घाटन ले. जनरल डीजी मिश्रा ने किया था। हमारी विरासत, हमारा भविष्य, थीम पर आयोजित महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक बाद्य यंत्रों व धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम सराबोर रहा। पांडव नृत्य, छंतोली नृत्य भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहे।



