उत्तराखंडऋषिकेशपौड़ीराजनीति

अंकिता वंतारा रिजॉर्ट पर धरना देगी कांग्रेस

 

ऋषिकेश /स्वर्गाश्रम, अंकिता भंडारी हत्याकांड को 18 सितंबर 2026 को पूरे चार साल होने जा रहे हैं गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था।कोटद्वार की अदालत ने 30 मई 2025 को तीनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

कांग्रेस एक बार फिर से उत्तराखंड के बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी 18 सितंबर को वंतारा रिजोर्ट पर धरना देने जा रही है।

इसी संदर्भ में स्वर्गाश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि जिस तरह से वी आई पी का नाम इस केस से उजागर नहीं होने दिया गया, वो पूरे सिस्टम पर सवाल उठाता है, कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि जल्द से जल्द VIP का नाम उजागर किया जाए और जिन दोषियों को सत्ता पक्ष छुपा रहा है उसे समाने लाया जाये। प्रेस कॉन्फेंस में जिला अध्यक्ष विकास नेगी,नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, वार्ड मेंबर मुरलीधर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button