उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया_कांवड़ उठा कर हरिद्वार से ऋषिकेश तक की पैदल यात्रा वीरभद्रमहदेव का किया जलाभिषेक 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश/हरिद्वार,  सावन माह में तेजस्वी सूर्या ने कांवड़िया बनके कांवड़ उठा कर हरिद्वार से ऋषिकेश तक की पैदल यात्रा कर युवाओ को एक नया संदेश दिया है, आस्था जीवन में कितनी जरूरी है, जब लाखों लोग शिवभक्ति में मिलो की दूरी तय करके कांवड़ लेकर निकलते है तो हर हर महादेव के जयकारे सारी थकान को दूर करके आस्था के एक नए रूप को दिखाती हैं,

तेजस्वी सूर्या ने आज हरिद्वार में गंगा में स्नान करने के बाद कांवड़ उठाई और यात्रा शुरू की। सूर्या के साथ बीजेपी और मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह है। वे कंधे पर कांवड़ रखकर पदयात्रा कर रहे हैं। वे उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूर्या की कांवड़ यात्रा हरिद्वार से सुबह रवाना हुई है। वे देर शाम को ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित शिव गंगा घाट पहुंचेंगे। उनके साथ यात्रा में उत्तराखंड के ही नहीं कई अन्य राज्यों के पार्टी के युवा कार्यकर्ता शामिल हैं ऋषिकेश पहुंचकर वीरभद्र महादेव का जलाभिषेक   किया ।

तेजस्वी सूर्या कांवड़ यात्रा के जरिए युवाओं से संपर्क करना चाहते हैं। इस यात्रा में वे कांवड़ यात्रा कर रहे अलग-अलग स्थानों के आस्थावान युवाओं से संपर्क कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button