उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

सर संघ संचालक मोहन भागवत के बयान के कुछ ही घंटे बाद आया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, क्या कहा था पढ़े खबर…

हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता __ मोहन भागवत

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

नई दिल्ली, आखिरकार जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी  के विरोध प्रदर्शन के बीच  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लेकिन इसके पीछे की वजह जानकार बता रहे है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संचालक मोहन भागवत की तीखी टिप्पणी जिसमें एक बार फिर संघ ने केंद्र सरकार को नसीहत दी थी, जिसका असर मात्र चंद घंटों में नजर आया, आइये नजर डालते है आखिर ऐसा क्या हुआ कि मोदी कैबिनेट से धर्मेंद्र प्रधान को अलग होना पड़ा, जब आंदोलन धीरे धीरे बिखरने लगा था और आम स्टूडेंट इस से दूरी बना रहा था, अब ख़बर विस्तार से…..

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार सुबह दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता।’

भागवत ने कहा था- आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। उन्हें हर बात के पीछे का तर्क समझाना चाहिए, न कि आदेश देना चाहिए। संवाद के जरिए ही उन्हें सही दिशा दिखाई जा सकती है।

भागवत का बयान आने के 4 घंटे बाद ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।

Related Articles

Back to top button