आस्थाउत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनराजनीतिहरिद्वार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हरिद्वार से ओलंपिक मेजबानी के उठाई कावड़ , ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव में होगा जलाभिषेक 

 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

हरिद्वार  , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी दिए जाने के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि सहित तमाम बड़े संतों की उपस्थिति में मंत्री रेखा आर्य ने ब्रह्मकुण्ड से पूरे धार्मिक विधि विधान के साथ गंगा जल भरा और हरिद्वार से ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर की ओर रवाना हुई। मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2036 में ओलंपिक की मेजबानी मिलने के संकल्प को पूरा करने के लिए वे मां गंगा का आशीर्वाद लेने पहुंची है साथ ही उसी संकल्प को पूरा करने के लिए कांवड़ उठाई है। वही संतों का कहना है कि रेखा आर्य देश की पहली कैबिनेट मंत्री है जो कांवड़ लेकर जा रही है। संतों ने कहा कि मां दुर्गा स्वरूप रेखा पीएम मोदी के संकल्प के लिए कांवड़ उठा रही है जिसे मां गंगा अवश्य पूरा करेंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button