उत्तराखंडदेहरादूनलेटेस्ट कवरेज

सरकारी आवास खाली करे बर्खास्त कर्मचारी

विधानसभा के बर्खास्त 40 कर्मचारियों को राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी आवास खाली करने का आखिरी नोटिस भेजा

 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , विधानसभा के बर्खास्त 40 कर्मचारियों को राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी आवास खाली करने का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। 7 मार्च तक हर हाल में राज्य संपति विभाग द्वारा दिए गए आवास को खाली करना होगा।

पिछले साल उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से 228 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इन सभी कर्मचारियों पर आरोप था कि उनकी नियुक्ति नियमविरूद्व तरीके से हुई है। इनमें से अधिकांश कर्मचारी नियुक्ति की मांग को लेकर आज भी विधानसभा भवन के दरवाजे खटखटा रहे है। इस बीच बर्खास्त 40 कर्मचारियों को राज्य संपत्ति विभाग ने सरकारी आवास खाली करने का आखिरी नोटिस जारी कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों को 7 मार्च तक हर हाल में राज्य संपति विभाग द्वारा दिए गए आवास को खाली करना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दे दी गई है। राज्य संपत्ति विभाग के विहित अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है।

राज्य संपत्ति विभाग से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया कि नियत तिथि तक आवास खाली नहीं करने पर कर्मचारियों की बेदखली की कार्रवाई कीजाएगी। साथ ही बाजार दर पर किराया भी वसूला जाएगा। विधानसभा से उनकी बर्खास्तगी के तीन माह छोड़कर बाकी अवधि का किराया बाजार दर पर देना होगा। दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा में बिना प्रक्रिया के कर्मचारियों को नियुक्ति देने का मामला पूर्व में सामने आया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। इस प्रकरण में खुद विधानसभा अध्यक्ष ने 228 से ज्यादा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। यह वह कर्मचारी थे जिनकी नियुक्ति 2016 से 2021 तक तदर्थ पर की गई थी। इनकी बर्खास्तगी के बावजूद 40 कर्मचारी आवास खाली नहीं कर रहे थे। जिनको नोटिस जारी हुए हैं।

Krishna Rawat Dobhal

Awarded by Bjp mahila morcha on international women's day for the field of Journalism, Nari shakti samman by Mahila Ayog(2023),Gauradevi saman 2014,Journalist by profession, photography my passion Documentaries maker ,9 years experience in web media ,had internship with leading newspaper and national news channels, love my work BA(Hons) Mass Communication and Journalism from HNBGU Sringar Garhwal , MA Massa Communication and Journalism from OIMT Rishikesh

Related Articles

Back to top button
Translate »