उत्तराखंडऋषिकेशटिहरीदेहरादून

जल्द ही रफ़्तार पकड़ेगी ऋषिकेश बाईपास परियोजना, वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर,

क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हुआ फैसला,इसके साथ ही परियोजना को स्टेज-एक की अनुमति मिली,अब स्टेज-दो की प्रक्रिया होगी शुरू

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, ऋषिकेश जल्द ही इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में नई उड़ान भरने जा रहा है, ऋषिकेश बाईपास योजना जहां ऋषिकेश में ट्रैफिक के दबाव को काम करेगी वहीं पर्यटकों का समय भी बचाएगी, साथ ही वाइल्डलाइफ एनिमल्स के खतरे से बचाने के साथ-साथ जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अब बात विस्तार से ऋषिकेश बाईपास परियोजना की .

ऋषिकेश बाईपास परियोजना के वन भूमि हस्तांतरण की अड़चन दूर हो गई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की क्षेत्रीय अधिकार प्राप्त समिति (आरईसी) ने लोनिवि के अवनत वन क्षेत्रों में क्षतिपूरक वनीकरण के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इसके साथ ही परियोजना को स्टेज-एक की अनुमति मिल गई है। अब स्टेज-दो की प्रक्रिया शुरू होगी।

• मार्ग: तीनपानी फ्लाईओवर से खरासोटे पुल तक, भट्टोवाला और ढलवाला गांवों से होकर गुजरता है।
• स्वीकृत लागत: लगभग ₹1,105.79 करोड़।
• समय-सीमा: 3 वर्ष (लागत या समय में बढ़ोतरी की अनुमति नहीं)।
• निर्माण मॉडल: ईपीसी (Engineering, Procurement and Construction)।

 

क्या है फायदा ___

• एलिवेटेड रोड और अंडरपास: वन्यजीवों और हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एलिवेटेड सेक्शन और हाथी अंडरपास का प्रावधान शामिल किया गया है।

• प्रमुख लाभ: ऋषिकेश शहर के भीतर ट्रैफिक और जाम का दबाव कम होगा, तथा चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिए आवागमन सुगम बनेगा।

 

चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम करने के लिए करीब 13 किलोमीटर बाईपास की योजना बनाई गई है। इसके निर्माण के लिए 47 हेक्टेयर वन भूमि की जरूरत है। परियोजना पर पिछले एक दशक से काम चल रहा है। वन भूमि हस्तांतरण को लेकर मंत्रालय की आरईसी की पिछली बैठक में दोगुनी वन भूमि देने और बाईपास के शुरुआती हिस्से को प्रस्ताव से अलग रखने की बात उठी थी। इससे मामला अटक गया था।

लोनिवि का तर्क था कि परियोजना मंत्रालय की है, इसलिए अवनत वन क्षेत्रों में क्षतिपूरक वनीकरण की व्यवस्था का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही, बाईपास के शुरुआती हिस्से की वन भूमि पहले से विभाग के पास उपलब्ध है। ऐसे में उसे प्रस्ताव में शामिल करने की जरूरत नहीं है। विभाग ने इन बिंदुओं पर मंत्रालय को जवाब भेजा था। सोमवार को हुई आरईसी की बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बन गई। एनएच के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि वन भूमि हस्तांतरण की स्टेज-एक की अनुमति मिल गई है। अब स्टेज-दो की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button