अल्मोड़ाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

प्रतिष्ठित मोहन उप्रेती सम्मान 2026 से सम्मानित होगे वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल

भूपेश जोशी सहित कला संस्कृति समाजसेवा से जुड़े 25 विभूतियों को भी रचना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , कला जगत के जने-माने गीतकार संगीतकार नाटककार मोहन उप्रेती की स्मृति में रचना दिवस महोत्सव की रजत जयंती के अवसर पर कला रंगमंच के क्षेत्र में प्रतिष्ठित मोहन उप्रेती सम्मान 2026 के तहत वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल को दिया जाएगा।

यह सम्मान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, नाट्य कला और रंगमंच के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों की स्मृति व परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाता है।

श्रीश डोभाल (Shrish Dobhal) उत्तराखंड के एक सुविख्यात वरिष्ठ रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक, अभिनेता और नाट्य गुरु हैं, जिन्हें उत्तराखंड में आधुनिक रंगमंच की नींव रखने वालों में गिना जाता है। साथ ही देश विदेश में भारतीय रंगमंच की विधाओं को प्रसारित प्रचारित किया है।

उनका जन्म ऋषिकेश में हुआ और आरंभिक शिक्षा चम्बा (टिहरी गढ़वाल) तथा देहरादून से हुई। उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), नई दिल्ली से अभिनय विशेषज्ञता के साथ नाट्य कला में स्नातकोत्तर प्रशिक्षण (1984 में) प्राप्त किया था, तब से पूरा जीवन रंगमंच को समर्पित कर दिया है, साथ ही मेन स्ट्रीम सिनेमा में कई नेशनल अवार्ड से सम्मानित फिल्मों में अभिनय किया है। दूरदर्शन धारावाहिक सहित महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित श्रृंखला में अभिनय किया।

मुंबई या दिल्ली जाने के बजाय उन्होंने उत्तराखंड में रहकर रंगमंच को विकसित करने का संकल्प लिया। 1984–85 के दौरान उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र में ‘शैलनट’ नाम से नाट्य समूह और कार्यशालाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रंगमंच से जोड़ा। आज इनके पाठशाला से निकल कर कई कलाकार अपने अपने क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं ।

एक परिचय _मोहन उप्रेती जीवन और योगदान..

मोहन उप्रेती (1928–1997) एक भारतीय रंगमंच निर्देशक, नाटककार और संगीतकार थे। उन्हें भारतीय रंगमंच संगीत के अग्रदूतों और उत्तराखंड व कुमाऊँ की लोक संस्कृति को पहचान दिलाने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में माना जाता है।

• जन्म और निधन: उनका जन्म 17 फरवरी 1928 को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ था और 6 जून 1997 को उनका निधन हुआ।

• लोक संगीत और ‘बेड़ू पाको बारमासा’: उन्होंने लोकगीत “बेड़ू पाको बारमासा” को गाया और संगीतबद्ध किया, जो काफी लोकप्रिय हुआ।

• संस्था और शिक्षण: उन्होंने 1951 में अल्मोड़ा में ‘लोक कलाकार संघ’ की स्थापना की। उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में पढ़ाया और दूरदर्शन के लिए भी संगीत दिया (जैसे 1980 के दशक की श्रृंखला एक था रस्टी)।

• रंगमंच और यात्राएँ: उन्होंने घासीराम कोतवाल, अली बाबा, उत्तर रामचरित, मशरिकी हूर और अमीर खुसरो जैसे नाटकों का संगीत निर्देशन किया। उन्होंने 22 देशों में प्रस्तुतियाँ दीं।

• परिवार: उनकी पत्नी नईमा खान उप्रेती (निधन 15 जून 2018) और भाई भागवत उप्रेती के माध्यम से दिल्ली में ‘पर्वतीय कला केंद्र’ से जुड़ी परंपरा आगे बढ़ी।

Related Articles

Back to top button