उत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेशएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदुखददुर्घटनादेहरादूनपर्यटनप्रशासनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में बहा आगरा का 15 वर्षीय स्कूली छात्र, SDRF का सर्च अभियान जारी

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश –_ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगरा से स्कूल भ्रमण पर आए एक छात्र के गंगा नदी के तेज बहाव में बह गाया , गंगा में लापता छात्र की पहचान अंश परमार (15 वर्ष), पुत्र श्री राजकुमार शर्मा, निवासी रोहता, आगरा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। छात्र कक्षा 10वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार छात्र विद्यालय के 32 छात्रों और 05 शिक्षकों के साथ ऋषिकेश भ्रमण पर आया हुआ था। भ्रमण के दौरान छात्र लक्ष्मणझूला पुल के समीप स्थित घाट पर अन्य छात्रों के साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अंश परमार गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया,सूचना प्राप्त होते ही SDRF डीप डाइवर्स द्वारा गंगा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी खोजबीन के बावजूद लापता छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया।



