आस्थाउत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

शरद पूर्णिमा पर निकली तीर्थ नगरी ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध जग्गनाथ रथ यात्रा — – भक्तों संग नगर परिक्रमा पे निकले भगवान जगन्नाथ संग बल भद्र और सुभद्रा

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश, शरद पूर्णिमा के दिन ऋषीकेश में भी सालों से पूरी की जग्गनाथ रथ यात्रा के तर्ज पर भगवान जगन्नाथ  , बल भद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है रथ को बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए भक्त अपने हाथों से खींचकर  नगर भ्रमण करते हैं, भक्ति मय  माहौल के बीच नाचते गाते यात्रा मधुबन आश्रम से निकलकर ऋषिकेश बाजार तक  निकाली गयी जिसमे देशी विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लेते हैं और कृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आते हैं।

मधुवन आश्रम से 29 वीं श्री जगन्नाथ ब्रह्मोत्सव रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ सुबह मंगल आरती के साथ हुआ। इस दौरान भगवान जगन्नाथ,  सुभद्रा और बलदेव एवं सुदर्शन चक्र का मंदिर में भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान की परिक्रमा की गई और उन्हें पालकी में विराजमान कर रथ तक लाया गया।

रथ पर भगवान के विराजमान होने के बाद विधिवत आरती की गई। इसके साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा

।

Related Articles

Back to top button