
रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
हल्द्वानी , बढ़ती मोबाइल की लत ने जीवन को जटिल बना दिया है बच्चों में मोबाइल के प्रति बढ़ता आकर्षण कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है लट इतनी बुरी तरह से लग रही है कि जरा सा ठोकने पर बच्चे अपना आपा खोकर खुद अपनी जान तक के दुश्मन बन रहे हैं ताजी घटना हल्द्वानी के लाल कुआं से सामने आई है जहां एक भाई द्वारा बहन को मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने पर रोकने पर बहन ने आत्मघाती कदम उठाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया, अब खबर विस्तार से……
लालकुआं में 14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। वह 8वीं की छात्रा थी और रील बनाती थी। देर तक मोबाइल चलाने पर भाई ने उसे डांटा था। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी 8वीं की छात्रा थी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी वह काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोकते हुए डांट दिया था। कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया



