उत्तराखंडएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदुखददुर्घटनादेहरादूनप्रशासनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरें

अपराधों की राजधानी _देहरादून में तीन लोगों की हत्या, एक हिरासत में 

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून ,– कभी रिटायर्ड लोगों की देश में पहली पसंद देहरादून अब आतंक की राजधानी बन गया है आए दिन कोई ना कोई घटना यहां के निवासियों के मन डर और खौफ भर जाती है जिसके चलते अब देहरादून सुरक्षित नहीं लगता।

ताजा मामला राजधानी देहरादून में आज बड़ी वारदात से एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं । रायपुर में तीन लोगों की बेरहमी से घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने मामले में प्लंबर को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, तपोवन रोड पर विष्णुलोक कॉलोनी में एक प्लंबर ने दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। घटना के वक्त घर में दंपती और नौकरानी ही थे। बताया जा रहा है कि तीनों पर उसने पेचकस से कई वार किए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा है। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर निवासी देहरादून व शीला निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बुजुर्ग जोड़े और एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्लंबर का काम करता है और पहले से ही उस बुजुर्ग जोड़े को जानता था। जोड़े ने उसे मंगलवार को प्लंबिंग के काम के लिए अपने घर बुलाया था। काम पूरा होने के बाद आरोपी और बुजुर्ग जोड़े के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने अकेले ही इन हत्याओं को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button