उत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेशएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदुखददुर्घटनादेहरादूनलेटेस्ट कवरेज

जंगलात बैरियर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत,,

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश —  देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोमवार शाम को  डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को दो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। दोनों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button