
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , नरेंद्र नगर विधानसभा में अपनी जड़ों को मजबूत करने की जद्दोजहद से जूझ रही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है , मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र के कांग्रेस के प्रमुख चेहरे पूर्वराज्य मंत्री रमेश उनियाल ने कांग्रेस के संगठन के शीर्ष नेताओं की मनमानी और लगातार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है मीडिया से बात करते हुए रमेश उनियाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, सुझाओं को दर किनारे किया जा था।
गौरतलब है कि रमेश उनियाल अपनी बेहद साफ सुथरी छवि और जनहित के सरोकारों
के कार्यों के लिए जाने जाते है , नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने के वह लगातार कार्यरत रहे, लेकिन अचानक कांग्रेस केी प्राथमिक सदस्यता तथा सभी दायित्वों से इस्तीफा देकर चौकाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीक हो रहा है कि संगठन के भीतर संवाद और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर गम्भीर समस्याएं मौजूद है।
गौरतलब है कि 1985 में श्री उनियाल काँग्रेस युवा संगठन का अध्यक्ष मुनि की रेती में रहे अपनी जिम्मेदारी से बहुत जल्द 1987 में वो शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किये गए 1989 से 1992 तक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री सहित प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पण भाव से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिये किया।
रमेश उनियाल ने साफ किया है कि वो दुखी मन से कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं वो किसी भी दूसरे दल में नहीं जा रहे है।


