
रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, चुनावी रण से ठीक पहले हरदा नए नए रंग में नजर आ रहे है जिस से जहां उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी में एक अजीब सी बेचैनी देखी जा रही है वहीं बीजेपी भी हरदा की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
ताजा मामला ईडी से जुड़ा है, जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचा हूं।
उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ओएसडी पर लगे आरोपों पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है। कुछ समय बाद समझ में आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था।
कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।



