
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
नई दिल्ली, उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी और इसी दिन शाम 5 बजे से वोटिंग शुरू होगी। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल 3 सीटें हैं। अभी तीनों सीटों पर भाजपा के नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और डॉ. कल्पना सैनी हैं। इनमें सिर्फ नरेश बंसल की सीट का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
अभी किसी पार्टी ने इस सीट के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। 2020 में नरेश बंसल निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे थे। उस समय उनके अलावा किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था।



