उत्तराखंडदेहरादूननैनीतालराजनीति

2027 के रण के लिए उत्तराखंड बीजेपी को कसने हल्द्वानी पहुंच रहे नितिन नवीन, कार्य समिति को देंगे आगामी चुनाव के मंत्र

पहली बार कार्य समिति में बीजेपी के सभी सांसद मंत्री, दायित्वधारी और संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारी, कार्यकर्ता पहुंचे हल्द्वानी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

हल्द्वानी, 2027 के रण के लिए उत्तराखंड बीजेपी को कसने आज हल्द्वानी पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जो कार्य समिति की बैठक ले कर उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्य योजना पर बात करेंगे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हो रही है। बैठक रामपुर रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से होगी। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

बुधवार को मुख्यमंत्री दिनभर हल्द्वानी में रहेंगे। वे सुबह 10:25 बजे कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 2:20 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सभी बैठकें हल्द्वानी में होंगी ।

 

Related Articles

Back to top button