
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश तिवारी का एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह ऋषिकेश प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
उनका लंबे समय से डायलिसिस चल रहा था और 10 अगस्त को उन्हें आपात स्थिति में एम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह लगभग साढ़े 10 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवार में जन्मे हरीश तिवारी समसामयिक विषयो, राजनीति और क्राईम पर पैनी नजर रखते थे, हरीश तिवारी अपने पीछे अपनी पत्नी,एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए है।
हरीश तिवारी को उनके दोस्त यारों का यार कहते थे जो छोटे बड़े सभी में फिट थे, उनकी जिंदादिली आज हर कोई याद कर रहा है।
ऋषिकेश में प्रेस क्लब की स्थापना और सामाजिक योगदान के लिए उनका जब्बा देखने लायक था, उनकी यह छती अब पत्रकार जगत में हमेशा खलेगी।
पहाड़ दस्तक इस कलम के सिपाई को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।



