

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
नई दिल्ली , राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन ने अपनी टीम में स्थान दे कर नए रूप में टीम तैयार की है जिसमें अन्य प्रदेशों के साथ साथ उत्तराखंड को भी जगह मिली है, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, महेंद्र पांडेय और आलोक भट्ट को सम्मलित किया गया है,अब नितिन नवीन अपनी नई टीम के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट गए है जिसका परिणाम आने वाले दिनों में चुनावी समर में उतर रहे राज्यों में नजर आएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पार्टी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं, पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी को पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी के तहत पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों और संचार रणनीति को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के इन संगठनात्मक नियुक्तियों को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के संगठन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है।



