उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनराजनीति

कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में आज, तय होगी प्रदेश की आगामी चुनावी की रणनीति

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , प्रदेश में SIR की प्रक्रिया तेजी से चल रही है इसी बीच नवंबर दिसंबर में विधान सभा चुनाव होने की अटकलें भी तेज हो गई है। इसी बीच बुधवार यानि आज दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आगे की रणनीति तय की जाएगी ,बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां कई स्तर पर चल रही हैं लेकिन बुधवार को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में इसे और मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में कोर कमेटी आगे की रणनीति तैयार करने जा रही है। इसके बाद भाजपा की संगठनात्मक बैठक होगी।

विस्तारक योजना पर भी काम होगा।इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पाटी को मजबूत करना, बृथ स्तर के संगठनों को सक्रिय करना और चुनावी रणनीतियों को सीधे लागू करना है। भाजपा ने जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन कराने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।

पांच लोकसभा के सांसद अपनी लोकसभा क्षेत्र के विधायकों के संग बैठक करेंगे।वहीं, युवाओं के लिए पहले से भाजपा के युवा संवाद प्रदेशभर में चल रहे हैं। भाजपा सभी 70 विधानसभाओं में युवा संवाद का आयोजन कर रही है।

Related Articles

Back to top button