उत्तराखंडदिल्लीदेहरादूनराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे लोगों को मिलेगी सख्त सजा, पेपर लीक मामलो के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट _ पीएम मोदी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
नई दिल्ली, अब जल्द ही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे शिक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार नकेल कसने जा रही है, पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, प्रधानमंत्री में इसके आदेश अधिकारियों को दे दिए है, अब खबर विस्तार से……
जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में जारी पेपर लीक विरोधी आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
आइए जानते है अब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट की कार्य विधि _____

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके और दोषियों को समय रहते सजा मिल सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार चाहती है कि ऐसे मामलों का जल्द निपटारा हो और दोषियों को कानून के मुताबिक कठोर सजा मिले। उनका कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा ।



