ऋषिकेश विजिलेंस टीम ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही, शिक्षा विभाग के अधिकारी और निजी स्कूल की संचालिका को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश विजिलेंस टीम ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही, शिक्षा विभाग के अधिकारी और निजी स्कूल की संचालिका को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
ऋषिकेश/डोईवाला- ऋषिकेश में विजिलेंस की टीम ने भ्रृष्टाचार के खिलाफ आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के एक अधिकारी और एक निजी स्कूल की संचालिका को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस देहरादून में पंजीकृत मुकदमे के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैप टीम ने धनवीर सिंह बिष्ट प्रभारी खंडशिक्षा अधिकारी डोईवाला और पुष्पांजलि स्वामी,उत्तरांचल मॉडन्न स्कूल को एक लाख रुपये की रिश्वृत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता के स्कूल गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पढ़ने वाले छात्रों के पेंडिंग बिलों के भुगतान को पास करने की एवज में रिश्वित की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर सतर्कता अधिष्ठान ने जाल बिछाया और आज टीम ने दोनों आरोपियों को रिश्षत की पैसे लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।



