
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, ऋषिकेश के IDPL क्षेत्र में चल रहे अवैध केसिनो का पुलिस का छापा,10 महिला डांसरों सहित 40 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया–चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित पूरी चौकी को गंभीरता ना बरतने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश में आईडीपीएल चौकी क्षेत्र देर रात एक होटल होटल में पुलिस की छापेमारी हुई है।इस छापेमारी में पुलिस ने नेपाली थीम पर शुरू हुए कसीनो को पकड़ा है। मौके पर करीब 20 हजार कॉइन, 60 हजार रुपए नकद, 6 बोतल शराब, 20रुपए के नकली नोट और अनगिनत ताश की गड़ी बरामद हुई है। करीब 10 महिला डांसरों सहित 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया , पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित पूरी चौकी को गंभीरता ना बरतने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है
एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोभाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश में चल रहे इस अवैध कैसिनो और नवरंग होटल को सीज कर, मामले की गंभीरता में लापरवाही बरते पर IDPL चौकी को सस्पेंड कर दिया गया है जिले में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



