ऋषिकेश के जयराम आश्रम में धूमधाम से मनाई गयी गोवर्धन पूजा आश्रमों में अन्नकूट उत्सव की धूम –धामी सरकार ने की है प्रतिदिन 80 रुपए की विशेष व्यवस्था बजट में

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश, भले ही देश की राजनीती में गौ को लेकर नए नए विवाद सामने आये हो लेकिन हिन्दू संस्कृति में गोवर्धन पूजा और अन्न कूट पर्व का विशेष महत्व है, आज के दिन गंगा तट पर हर आश्रम और मंदिर अन्न कूट पर्व मन रहे जिसमे भगवाल कृष्ण को 56 भोग लगाये जा रहे है। ऋषीकेश स्तिथ जयराम आश्रम में बड़ी धूमधाम से गोवेर्धन पूजा का आयोजन किया गया ,जिस में भगवान कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद चडाया गया , जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने इन्द्र का घमंड चूर करने के लीये गौ वर्धन पर्वत को अपनी तर्ज़नी उगली पर उठा लिया और इंद्र का घमंड चूर किया कर प्रकृति और गौ वंश संरक्षण का संदेश दिया , तब से अब तक दीपावली के अगले दिन इस पूजा को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। ऋषिकेश के प्रमुख आस्रमो में गो पूजा और भगवान कृष्ण को ५६ भोग लगाये जा रहे है ,देश की राजनीती में गाय को लेकर लगातार नए विवाद देखने को मिले ,लेकिन भारतीय परम्परा में गौ का स्थान सर्वोपरि यही कारण है आज का दिन गौ के लिए विशेष महत्व रखता है।
हिन्दू संस्कृति में गोवर्धन पूजा और अन्न कूट पर्व का विशेष महत्व है, आज के दिन गंगा तट पर हर आश्रम और मंदिर अन्नकूट पर्व मना रहे, जिसमे भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाये जा रहे है। ऋषीकेश स्तिथ जयराम आश्रम में बड़ी धूमधाम से गोवेर्धन पूजा का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शिरकत की और कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ऐसी सरकार है , जिसने गोवंश के लिए प्रतिदिन ₹80 का बजट में प्रावधान रखा है हर जगह गौशालाओं के निर्माण किया जा रहे हैं जिससे आवारा पशु सड़कों पर ना घूमे, लोगों को जागरूक किया जा रहा है निकायों द्वारा चेतावानी ओर फाइन लगा कर लोगों से अपील की जा रही है कि गौ वंश को सड़कों पर ना छोड़े।