एक्सक्लूसिवटेक्नोलोजीदेहरादूनलेटेस्ट कवरेज

चांद पर तिरंगा ,बदलते भारत की तस्वीर

बड़ी खबर _ हो जाइए तैयार भारत के वैज्ञानिक ताकत से रूबरू होने के लिए, पूरा विश्व बने हुए हैं निगाह इसरो पर , अब आ रही है चांद की सतह को छूने की बारी , हिंदुस्तान की अंतरिक्ष ताकत की धूम

 

रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश ,22अगस्त

देता ना दशमलव भारत तो सब चांद पर जाना मुश्किल था धरती और चांद की दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल था 

दोस्तों यह गीत भारत के  वैज्ञानिकों की असीम कार्य क्षमता की एक झलक भर दिखाता है, साथ देशभक्ति से युवा पीढ़ी को पुराने जमाने से अब तक रहा दिखाता जा रहा है

अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।  आप भी देखिए इसरो के इस गौरवमई  इतिहास की शुरुआत की एक झलक पहाड़ दस्तक आपके लिए लाया है इस वीडियो का लिंक देखने के लिए क्लिक करे…

अब बात करते है भारत की चांद की धरती पर पकड़ की, कब यान चांद की सड़क पर उतर कर चांद के राज को परत दर परत खोलेगा, पहाड़ दस्तक की टीम आपके लिए लेकर आई है पूरी जानकारी, आइए करते है खबर पर विस्तार से बात….

चांद पर उतरने की क्या है तैयारी 

दोस्तों चंद्रयान 3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। हालांकि, इससे पहले विक्रम लैंडर के लिए अनुकूल स्थितियों को पहचाना जाएगा। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा।

इसरो का आधिकारिक बयान

दोस्तों इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई के मुताबिक, अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है, तो फिर इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।
पूरे विश्व की निगाह भारत पर….
इसी के साथ इसरो ने 19 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से ली गईं कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। बताया गया है कि इन्हें चांद के 70 किमी ऊपर से लिया गया।
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है।
सौजन्य आभार _इसरो एवम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Krishna Rawat

Journalist by profession, photography my passion Documentaries maker ,9 years experience in web media ,had internship with leading newspaper and national news channels, love my work BA(Hons) Mass Communication and Journalism from HNBGU Sringar Garhwal , MA Massa Communication and Journalism from OIMT Rishikesh

Related Articles

Back to top button
Translate »