साक्षी महाराज बोले इस कठिन समय में उतरप्रदेश उत्तराखंड के साथ
जोशीमठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य को सहारा उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश भी करेगा कठिन परिस्थिति में सहायता
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , अपने बिगड़े बोल को ले कर मशहूर साक्षी महाराज आजकल उत्तराखंड के दौरे पर हैं ऋषिकेश स्थित आश्रम में साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जोशीमठ में तुरंत सहायता कराने के कार्यों की सराहना की है और कहा है कि बड़ा भाई उत्तर प्रदेश भी केंद्र के साथ मिलकर उत्तराखंड की इस संकट की घड़ी में मदद करेगा अब खबर विस्तार से…..
उन्नाव से भाजपा सांसद व फायर ब्रांड नेता सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने ऋषिकेश में अपना 67 वाँ जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जोशीमठ में तुरंत सहायता कराने के कार्यों की सराहना की है और कहा कि बड़ा भाई उत्तर प्रदेश भी केंद्र के साथ मिलकर उत्तराखंड की इस संकट की घड़ी में मदद करेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा से भारत को जोड़ने का कार्य किया जाता तो अब तक देश को तोड़ने का कार्य किसने किया है। यह बात सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने आज ऋषिकेश में भगवान भवन आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का कार्य किया है, जिनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या के बाद लाखों सिखों का कत्लेआम कर दिया गया था, क्या उस समय देश को जोड़ा गया था। इतना ही नहीं दिल्ली में इंदिरा गांधी के शासनकल में गौ हत्या को रोकने के लिए कानून बनाए जाने को लेकर संतो द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान उन्हें गोलियों से भून दिया गया था क्या उससे देश जुड़ा है। उन्होंने इस प्रकार के अनेकों आरोप राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाले जाने पर लगाए। इस यात्रा का देश की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वहीं साक्षी महाराज ने बिहार में जातीय जनगणना के विरोध में नीतीश और समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के नेता अखिलेश यादव के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि इन लोगों की देश हित में ना सोच है ना विकास से कोई सरोकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के साथ देश को प्रगति की ओर ले जा रहे हैं। जो कि इन नेताओं को पच नहीं रहा है।
साक्षी महाराज ने उत्तराखंड के जोशीमठ में पड़ी दरारों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उठाए गए तत्काल कदमों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो पीड़ितों को राहत दिए जाने का कार्य किया जा रहा है वह अच्छा कार्य है जिसके लिए पूरे देश के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस संबंध में वार्ता कर जोशीमठ के लिए योगदान कराएंगे।