उत्तराखंडदेहरादूननैनीतालराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्य सभा उम्मीदवार , वर्तमान में दायित्वधारी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

दिल्ली/ देहरादून, BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उत्तराखंड से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्य सभा टिकट दिया है।

नेैनीताल के दिनेश आर्य उत्तराखंड भाजपा के एक सक्रिय और जमीनी स्तर के नेता हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

वे वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद (राज्य मंत्री स्तर) के पद पर हैं. वे पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष (नैनीताल) अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) रह चुके हैं. वे लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी से जुड़े रहे हैं और आरएसएस के बैकग्राउंड से हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तृतीय वर्ष शिक्षित और विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले दिनेश आर्य ने बीजेपी में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. नैनीताल में जिला संयोजक से लेकर युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदों तक काम किया. 2007 से 2010 तक बीजेपी नैनीताल के जिलाध्यक्ष रहे। 2017 से 2021 तक अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली. 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी रहे, जबकि 2023 से राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

 

Related Articles

Back to top button