
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे। जहां वह गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन द्वारा गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में ही रात्रि प्रवास करने के बाद दूसरे दिन वे वाया देहरादून दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति के अथक परिश्रम, देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पादों का संग्रह है ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’. की सौगात के बारे में रूबरू करवाते हुए ,राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय J.P.Nadda जी को हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट कर उन्हें हमारी मातृशक्ति और स्थानीय लोगों द्वारा स्वरोज़गार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के विषय में अवगत कराया।