उत्तराखंडऋषिकेशऋषिकेशएक्सक्लूसिवएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूननैनीतालप्रशासनलेटेस्ट कवरेजलेटेस्ट खबरेंशिक्षासाहित्य

ऋषिकेश के शिक्षक डॉ सुनील दत्त थपलियाल को लोक भवन नैनीताल मे महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह महोदय उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया  

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश — श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के शिक्षक डॉ सुनील दत्त थपलियाल को लोक भवन नैनीताल मे महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह महोदय उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया,

महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ सुनील दत्त थपलियाल जी को उत्तराखंड में उत्कृष्ट शैक्षणिक, साहित्यक ,सामाजिक और उत्कृष्ट मंच संचालन और भाषण शैली के लिए किया गया सम्मानित,,

लोक भवन में आयोजित एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम में जहां सेना के *ऑपरेशन सिंदूर* के साथ देश रक्षा के विभिन्न ऑपरेशन मे अपनी बहादुरी कर्तव्यपरायणता के लिए सैनिकों का सम्मान किया गया वहीं वर्षों से *साहित्यिक सामाजिक शैक्षणिक एवं शासन प्रशासन के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बेहतरीन मंच संयोजन उद्घोषक के रूप में सुनील दत्त थपलियाल को सम्मान मिला है।

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी में कहा कि डॉ सुनील दत्त थपलियाल ने संपूर्ण उत्तराखंड में विद्यालय का नाम रोशन किया है जिसके लिए वह उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं,

विद्यालय के वरिष्ठतम प्रवक्ता लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के द्वारा भी डॉ सुनील दत्त थपलियाल को उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक शैक्षणिक सामाजिक और उत्कृष्ट मंच संचालन तथा भाषण शैली के लिए सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया,,

इस सम्मान के लिए सुनील दत्त थपलियाल ने सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक एवं समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है,,, इस अवसर पर प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद त्रिपाठी लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button