नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार पकड़ने लगा है जो हर घर शंभू के नारे के साथ भाजपा नियर प्रत्याशी शंभू पासवान का चुनाव प्रचार प्रसार पकड़ने लगा है जोर

रिपोर्ट कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश –ऋषिकेश से भाजपा मेयर प्रत्याशी सम्भु पासवान कब प्रचार प्रसार भी खूब तेजी से बढ़ रहा है हर घर शंभू के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं प्रचार प्रसाद में आगे बढ़ते हुए मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने आज वार्ड 33 में विजय बडोनी,वार्ड 1 में किरण यादव ,वार्ड6 में गंभीर सिंह मेवाड़ सहित कई वार्ड प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया।
जहां भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेयर उमीदवार का फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया।इसके उपरांत मेयर प्रत्याशी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं मातृशक्ति और
जनता के साथ जनसंपर्क और जनसंवाद किया। जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी के साथ सैकड़ो की संख्या में भीड़ रही। जनसंवाद में उन्होंने सभी को केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं गिनाई। साथ ही कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और बड़े अंतर से भाजपा इस निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में विगत वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता जनार्दन अपना आशीर्वाद रूपी वोट भाजपा को देगी। भाजपा सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है। कहा कि निश्चित रूप से भाजपा इस निकाय चुनाव में एक नया रिकॉड दर्ज करेगी।