ऋषिकेश के महेंद्र प्रसाद भट्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र प्रसाद भट्ट, ऋषिकेश से छात्र राजनीति से रखा था बीजेपी में कदम
रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , ऋषिकेश की छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र प्रसाद भट्ट को भाजपा ने प्रदेश की कमान सौंपकर नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है , इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर खुशी का माहौल है घर में पिता भाई पत्नी और बेटियां हैं जो महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई जिम्मेदारी पर परिवार और मित्र काफी खुश है ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष प्रदान किया है, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।, आलाकमान ने महेंद्र भट्ट पर अपनी सहमति जताते हुए उनको उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी है।
महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से पूर्व में विधायक भी रह चुके हैं और वह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया था। महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट में भी रह चुके हैं। उनको प्रदेश में ऊर्जावान नेता के रूप में जाना जाता है।