उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्यहरिद्वार

अंगदान महादान, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और सीएम धामी

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

हरिद्वार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। खबर विस्तार से..

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्य है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा में दान की महत्वपूर्ण परंपरा समाहित है

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है और इससे अनेक मरीजों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने बताया कि देश के 26 राज्यों में अंगदान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जन-केंद्रित बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन परंपरा त्याग और परोपकार की महान जीवन-दृष्टि पर आधारित है। उन्होंने महर्षि दधीचि और राजा शिवि के उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में दूसरों के हित में सर्वस्व समर्पण सर्वोच्च धर्म माना गया है।

इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष  आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button