उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदुखददुर्घटनादेहरादून

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खतरनाक एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखिए वीडियो रिपोर्ट..

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून/सहारनपुर  , शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सोनीपत के मंढोरा गांव निवासी दो परिवार अलग-अलग कारों से हरिद्वार जा रहा था। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव हलगोया के कट पर चालक जयदेव टियागो कार को पीछे कर रहा था। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कट है, जिससे जयदेव अपनी कार को पीछे कर ले जाना चाहते थे।

देखिए वीडियो रिपोर्ट __

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एनएचएआई के पेट्रोलकर्मी के मुताबिक, टियागो कार चालक ने पीछे हटाते समय डिपर नहीं जलाया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो कार की टियागो कार में भीषण टक्कर हुई थी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर होने के बाद टियागो कार घसीटती हुई करीब 300 मीटर तक चली गई थी।

स्कार्पियो कार भी टक्कर लगने के बाद पलट गई थी। दोनों कारों के क्षतिग्रस्त होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो चालक की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग गई थी।

Related Articles

Back to top button