रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
ढालवाला , नवरात्रे के पहले दिन ढालवाला छेत्र की महिलाओं द्वारा शुरू किए गए देव भूमी मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया. ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए, छेत्र में विभिन्न कार्यों से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही महिलाओं एवम अपनी प्रतिभा से छेत्र का नाम रोशन कर रहे विशिष्ट लोगो को सम्मानित किया।

ढालवाला के चंद्रा पैलेस में हुए इस समोरोह में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के साथ साथ स्थानीय उत्पादनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई,
सबसे पहले दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रीना उनियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित देव भूमि मां का स्वाद, देव भूमि पहाड़ी व्यंजन, देवी भूमि सरगम, नैना देवी समूह, वरदान, माता रानी, एकता समूह, की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री आशा राम व्यास ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर सामाजिक छेत्र में कार्यकर्ता श्री मेहताब खान “चांद”, गौ सेवा के लिए सुमित,रोहित, नारी सक्तीकरण के छेत्र में अर्चना धीमान, भूमि बचाव के लिए शंकर सागर को तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रीमती कृष्णा रावत डोभाल, को स्मामनित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, अमिता उनियाल सचिव, ज्योति उनियाल उपाध्यक्ष, बबीता सकलानी सह सचिव, योगेश उनियाल कोषाध्यक्ष, संगीता उनियाल, मधु रतूड़ी, रश्मि अमोली, ममता नेगी, समस्त विद्यालय संस्था के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सन्तोष व्यास, धनी राम बिंजोला जी योगेश राणा , श्री रमा बल्लभ भट्ट जी , श्रीमती नीलम बिजलवान, श्रीमती बीना जोशी, श्रीमती निर्मला उनियाल, श्रीमती शैला खंडूरी उपसथित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री आर के पोखरियाल तथा सुनील थपलियाल जी ने किया।