महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

बिग ब्रेकिंग _ भाजपा ने लगाई शिंदे के नाम पर मोहर, एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा

 

रिपोर्ट_कृष्णा रावत डोभाल

मुंबई , महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया है। माना जा रहा था कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन इस ऐलान ने पूरी तस्वीर ही पलट दी है।

देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। एकनाथ शिंदे आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

कौन है एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को हुआ था। सतारा उनका गृह जिला है। पढ़ाई के लिए शिंदे ठाणे आए। 11वीं तक की पढ़ाई यहीं की। इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनंद दिघे से हुई। महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ और शिंदे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे।

करीब डेढ़ दशक तक शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद 1997 में शिंदे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा। 1997 के ठाणे नगर निगम चुनाव में आनंद दिघे ने शिंदे को पार्षद का टिकट दिया। शिंदे अपने पहले ही चुनाव में जीतने में सफल रहे। 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने। 2004 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने शिंदे को ठाणे विधानसभा सीट से टिकट दिया। यहां भी शिंदे को जीत मिली। इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में शिंदे ठाणे जिले की कोपरी पछपाखडी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

Krishna Rawat

Journalist by profession, photography my passion Documentaries maker ,9 years experience in web media ,had internship with leading newspaper and national news channels, love my work BA(Hons) Mass Communication and Journalism from HNBGU Sringar Garhwal , MA Massa Communication and Journalism from OIMT Rishikesh

Related Articles

Back to top button
Translate »