Life Styleआस्थाउत्तराखंडटिहरीदेहरादूनपर्यटन

प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर व टीवी जगत के सेलिब्रिटी नवजोत सिंह सिद्धू प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा का लिया आशीर्वाद 

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

टिहरी , प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर व टीवी जगत के सेलिब्रिटी नवजोत सिंह सिद्धू आजकल ऋषिकेश और टिहरी में अपनी छुट्टी या बिता रहे है, और आसपास के क्षेत्र के प्रसिद्ध जगहों को एक्सप्लोर कर रहे है।
इसी क्रम में टिहरी के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री सुरकंडा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रविवार को दोपहर बाद प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सादगी के साथ मां श्री सुरकंडा मंदिर पहुंचे। रोप-वे ना चलने के कारण वे पैदल ही करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर पहुंचे।  और वहां हिमालय के कुदरत के नजरों का लुफ्त उठाया और देवी मां की पूजा अर्चना करी।
मंदिर समिति के सदस्य आशीष जड़धारी ने बताया कि वह अपनी निजी दौरे पर बड़ी सादगी के साथ मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन किए, इसके अलावा वे घंटे भर से अधिक मंदिर के अंदर रहे तथा ध्यान लगाया। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कौड़िया स्थित एक निजी होटल में रुके हुए है।

Related Articles

Back to top button