उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराजस्थानलेटेस्ट कवरेज

बड़ी ख़बर _ भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी, उत्तराखंड में संगठन में बदलाव की बयार शुरू

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

बड़ी ख़बर _ भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने उन्हें राजस्थान संगठन महामंत्री की कमान सौंपी है।

 

देहरादून , नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है उत्तराखंड में भाजपा की जमीनी स्तर पर नब्ज टटोल कर नितिन नवीन ने आलाकमान को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है, वही संगठना स्तर पर बदलाव की शुरुवात भी उत्तराखंड में शुरू हो गई है, जिससे आगामी विधान सभा चुनाव में इसका सीधा असर पड़ने की उम्मीद है बदलाव की इस कड़ी में सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री को राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश की कमान सौंप कर दी गई है अब खबर विस्तार से..

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है ,राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है, अजेय कुमार की नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मुहर लगी है।

 

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड में लंबे समय से संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे अजेय कुमार को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

पार्टी हाईकमान ने उन्हें राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है, इस नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।

 

गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। अजेय कुमार लंबे समय से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगठनात्मक पृष्ठभूमि से जुड़े रहे हैं, उत्तराखंड में संगठन महामंत्री के रूप में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और चुनावी रणनीतियों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button