
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून, चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण धाम केदारनाथ धाम में इस बार आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है, जिसने अब तक के कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। हाल ये है कि महज 36 दिनों के भीतर ही 9 लाख 27हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। हर दिन करीब 30 हजार भक्त बाबा केदार धाम केदारपुरी में पहुंच रहे हैं, सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, बाबा के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, देखिये वीडियो रिपोर्ट….



