ऋषिकेश के बापूग्राम सहित वन आरक्षित भूमि पर बसे लोगों को धामी कैबिनेट से राहत डिनोटिफाइड करने की सैद्धांतिक सहमति

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऋषिकेश के बापूग्राम की वन भूमि पर बसे लोगों के मालिकाना हक व नियमितीकरण से जुड़े प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा: राज्य सरकार अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बापूग्राम (और बिंदुखत्ता व अन्य वन क्षेत्रों) से जुड़ा यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। प्रभावित आबादी: इस कदम से बापूग्राम में दशकों से रह रहे हजारों परिवारों और बड़ी आबादी को भूमि अधिकार व नियमितीकरण की राहत मिलने की उम्मीद।
कैबिनेट ने ऋषिकेश के बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि के साथ बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राज्य सरकार अब इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। इस फैसले को लंबे समय से वन भूमि पर बसे परिवारों के अधिकारों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वन सेवा से जुड़े फैसले में उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई। वन आरक्षी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है। यह छूट 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी।
अहम फैसले
भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति मिलने की व्यवस्था होगी।
-राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है।
-हरिद्वार में कुल 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे। पहले कॉरिडोर की लंबाई 15 किलोमीटर होगी, जो सीतापुर से भारत माता मंदिर तक बनेगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें 8300 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
-उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।
-बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।
-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।


