उत्तराखंडदेहरादूनपौड़ीराष्ट्रीयलेटेस्ट कवरेज
गंगा तट पर बही योग गंगा
मुख्यमंत्री सहित सुबोध उनियाल प्रेमचंद ने योग प्रेमियों के साथ मिलकर किया योग , दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
रिपोर्ट_ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश ,भारत के अमृत उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से देशभर के 75 नामचीन शहरों में आयोजित योग दिवस के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि की अध्यक्षता में योग कर पूरे उत्तराखंड को योग के प्रति जागरूक किया। जिसम देश विदेश से आए योगाचार्य के अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया।परमार्थ निकेतन घाट पर प्रो मन्नत मारवा ने साधकों को योगाभ्यास करवाया।




