रिपोर्ट _कृष्णा रावत डोभाल
रोड शो के जरिए सीएम धामी ने प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगा वोट उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून बनाकर हमने धर्म की रक्षा की है _सीएम धामी
जोशीमठ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा और जोशीमठ इंटर कॉलेज चौराहा से चमोली टैक्सी स्टैंड तक रोड शो किया। इस मौके पर सीएम धामी ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए अपना समर्थन दिखाया।
अपने रोडशो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि ग्राम खेल मैदान में जनता से गढ़वाल संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा| और आने वाली 19 अप्रैल को जनता से अधिक से अधिक मात्रा में वोट डालने की अपील करी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने रोड शो के बाद जोशीमठ में एक जनसभा की, जिस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहती है मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी धर्म को जीवित रखने की बात कर रहे हैं इसलिए हमने समान नागरिकता कानून बनाया है लेकिन कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है जो लोग कांग्रेस में रहकर श्री रामचंद्र जी को गाली दे रहे थे वह आज गली-गली जाकर वोट मांग रहे हैं।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसभा की पांच और सीट बीजेपी जीत रही है और मोदी जी द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं अनिल बलूनी ने कहा जोशीमठ में जो आपदा आई है उसका हर संभव निराकरण किया जाएगा जोशीमठ में पुनर्निवास और पुनर्वास के कार्य किए जाएंगे कहा कि जोशीमठ के लिए केंद्र और राज्य के मंत्री तक आने वाले समय में विकास करने के लिए लगा दिए जाएंगे।
अनिल बलूनी ने कहा कि मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत महेंद्र भट्ट के साथ रह कर सीखी है और महेंद्र भट्ट के साथ आप एक राज्यसभा सांसद और एक लोकसभा सांसद बना रहे हैं इससे आने वाले समय में जरूर जोशीमठ का विकास होगा।