उत्तराखंडदेहरादून

हमारे पास अनुमति है। अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि इस तरह की हरकत न करें”गणेश गोदियाल

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड में अनुमति ना मिलने पर भड़के कांग्रेसी नेता,टकराव बढ़ा

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून , राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। नगर निगम की ओर से अनुमति लंबित होने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऐलान किया कि 17 जुलाई शाम 5 बजे कार्यक्रम हर हाल में परेड ग्राउंड में होगा। गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन सीएम धामी के इशारे पर बहाने बनाकर कार्यक्रम रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि__”हमारे पास अनुमति है। अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि इस तरह की हरकत न करें”

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि परेड ग्राउंड की अनुमति पार्टी के पास है और प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम पर रोक या अनुमति रद्द होने की कोई सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सामान लेकर आए ट्रकों को फिलहाल मैदान में प्रवेश नहीं मिला, क्योंकि ग्राउंड की बुकिंग अगले दिन से है।

 

गोदियाल ने बताया कि इस संबंध में उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से भी बात हुई है। पुलिस कानून-व्यवस्था के मद्देनजर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि ये सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

 

गौरतलब है कि ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस का छात्र संवाद अभियान है, जिसमें राहुल गांधी सीधे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत करते हैं। कार्यक्रम का फोकस शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर रहता है।

Related Articles

Back to top button