उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिलेटेस्ट कवरेज
महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा की कमान

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून,
प्रदेश अध्यक्ष पद पर सिर्फ महेंद्र भट्ट का नामांकन हुआ। वहीं राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए निशंक, त्रिवेंद्र, तीरथ समेत आठ का चुना गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ। जिसके बाद उत्तराखंड भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है हालांकि काफी समय राजनीतिक गलियारों में महेंद्र भट्ट के दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबरें उठती रही है जिस पर आज मोहर लग गई।
साथ ही राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह समेत आठ वरिष्ठ नेताओं का चुना जाना भी तय है। आज मंगलवार को देहरादून में प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचित होने का औपचारिक ऐलान करेंगे।
