केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री ने ऋषिकेशमें कृषक संवाद लखपति दीदी संवाद में करी शिरकत _ कहा मुख्यमंत्री ने कृषि और यहां के उत्पादों को पहचान दिलाने में निभाई अहम भूमिका

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री ने ऋषिकेशमें कृषक संवाद लखपति दीदी संवाद में करी शिरकत _ कहा मुख्यमंत्री ने कृषि और यहां के उत्पादों को पहचान दिलाने में निभाई अहम भूमिका
ऋषिकेश– केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ऋषिकेश IDPL ग्राउंड ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
केन्द्रीय मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने ग्राम्य विकास, उद्यान एवं कृषि विभाग के स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, नाबार्ड एवं अन्य रेखीय विभाग अपने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार लोकल उत्पादों के स्टाल भी लगाए गए
वहीं, प्रशासन की ओर से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया था।
इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष लाखो महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी। लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख का लोन दिया जाएगा जिस पर कोई व्याज नहीं लिया जायेगा।