उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

ऋषिकेश भनियावाला फोर लेन में ट्विस्ट राज्य सरकार ने केंद्र से बात कर तीन हजार पेड़ों के काटे जाने पर फिलहाल रोक लगाई

रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल

ऋषिकेश भनियावाला फोर लेन में ट्विस्ट राज्य सरकार ने केंद्र से बात कर तीन हजार पेड़ों के काटे जाने पर फिलहाल रोक लगाई 

देहरादून/ऋषिकेश, देहरादून , ऋषिकेश सात मोड़ का मुद्दा जैसे ही अपने देहरादून दौरे पर आए राहुल गांधी के सामने पहुंचा, धामी सरकार ने तुरंत ही पूरा खेल ही बदल दिया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर सरकार का पक्ष रख कर आंदोलन कर रहे पर्यावरण प्रेमियों को राहत दी है, और एक बड़े जनांदोलन के मुद्दे को विपक्ष के हाथों जाने से पहले ही रोक लिया है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन हजार पेड़ों को काटे जाने के मामले में राज्य सरकार ने केंद्र से बात कर तीन हजार पेड़ों के काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. राज्य सरकार का कहना है कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा ।

राज्य सरकार ने कहा विकास हमारे लिए आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा. इसी उद्देश्य से प्रमुख सचिव एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी हितधारकों, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों से पुनः विस्तृत संवाद स्थापित किया जाए. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी. साथ ही, जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण नहीं बन जाता, तब तक इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले पेड़ों का कटान स्थगित रखा जाएगा।

आपको बता दें कि, एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने अपने देहरादून दौरे के दौरान पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे लोगों से मुलाकात की थी. राहुल ने इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वानस दिया था. छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राहुल सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे।

वही कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने मीडिया से कहा सात मोड़ पर कई दिनों से लगातार पेड़ों का कटान चल रहा था. बीते रोज प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने राहुल गांधी का काफिला रोका. उनसे इस कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई. राहुल गांधी ने संसद के सत्र में मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद धामी सरकार बैक फुट पर आई है. जिसके कारण पेड़ों का कटान तत्काल रूप से रोक दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button