उत्तराखंडऋषिकेशएक्सक्लूसिवदेहरादूनप्रशासनलेटेस्ट कवरेज

ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार निलंबित: डीएम के औचक निरीक्षण में करोड़ों की स्टाम्प चोरी और फर्जीवाड़ा उजागर

 

रिपोर्ट — कृष्णा रावत डोभाल

देहरादून, : डीएम सविन बंसल के तहसील निरीक्षण के बाद  सब रजिस्ट्रार पर गिरी गाज हुए निलंबित , ऋषिकेश के उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) हरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कार्यालय के भीतर गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सब-रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में एक लिपिक और बाहरी ‘घोस्ट’ (फर्जी) कार्मिक अनाधिकृत रूप से विलेखों का पंजीकरण कर रहे थे। जांच में करोड़ों की स्टाम्प चोरी का भी खुलासा हुआ, जिसमें औद्योगिक भूमि को आवासीय दरों पर पंजीकृत कर राजस्व को भारी क्षति पहुँचाई गई।

यही नहीं, कार्यालय में आमजन के सैकड़ों मूल अभिलेख और अर्जेंट नकलें महीनों और वर्षों से धूल फांक रही थीं, जबकि इनका निस्तारण 24 घंटे से 3 दिन के भीतर होना अनिवार्य है। उपस्थित फरियादियों ने भी अभिलेखों के लिए उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की। शासन ने इसे भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत एक बड़ी चेतावनी करार दिया है।

Related Articles

Back to top button