महेद्र भट्ट से मिले प्रेमचंद्र, मुलाकात हुई क्या बात हुई
अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट से मिले संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मीडिया की निगाहें संसदीय कार्य मंत्री और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल पर बनी रहती है , प्रेमचंद्र अग्रवाल के बयान हमेशा ही मीडिया की हेडलाइन बनते रहे हैं अब संसदीय कार्य मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद से मिलने क्या पहुंचे एक बार फिर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के राजनीतिक गृह क्षेत्र में अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म होने लगा है हालांकि महेंद्र प्रसाद भट्ट और कैबिनेट मंत्री दोनों ही इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात का नाम दे रहे हैं लेकिन लोग हैं वह फिर भी इस मुलाकात के पीछे कुछ ना कुछ कारण निकाल रहे हैं अब खबर विस्तार से…
क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक वार्ता हुई और प्रदेश के सम सामयिक विषयों पर विस्तार से वार्ता हुई।
ऋषिकेश आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मंत्री प्रेम अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को विस्तार मिलने पर डा. अग्रवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री भट्ट जी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े आम कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा रहा है।
इस मौके पर मंत्री. अग्रवाल के विभागीय विषयों पर भी वार्ता हुई। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि प्रदेश में मकर सक्रांति का दिन धामी केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के साथ शुरू होगा , जिसमें तीन मंत्रियों वाली अटकलें अभी भी राज्य में भाजपा के अंदरूनी सूत्रों से छन कर बाहर रही है , साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया है कि कैबिनेट विस्तार के साथ साथ राज्य मंत्री के दायित्व भी मकर सक्रांति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को बांटे जाएंगे जिसके लिए राज्य भर के बीजेपी कार्यकर्ता और पूर्व विधायक अपनी जोड़-तोड़ लगाए बैठे हैं जिससे आने वाले दिनों में भाजपा में कैबिनेट स्तर राज्यमंत्री निगमों के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के पद भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहे हैं ।
अब ऐसे में सवाल उठता है कि कैबिनेट स्तर पर किसका पोर्टफोलियो चेंज होगा और किसको नहीं जिम्मेदारी नए साल में मिलेगी यह बात देखने वाली है जिस पर मीडिया लगातार निगाहें बनाए हुए बैठा है तो करिए थोड़ा इंतजार ।