एम्स में कार्यरत महिला मित्र की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़िए क्या थी वजह .
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
ऋषिकेश , ऋषिकेश में महिला मित्र की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सुरेश गुप्ता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एसपी देहात देहरादून जया बलूनी ने बताया कि सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर से गिरफ्तार किया गया। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में किराए के एक कमरे में अकेली रहने वाली प्रीति रावत (32) की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। एसपी देहात ने बताया कि प्रीति तलाकशुदा थी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सहायिका के पद पर कार्यरत थी।पुलिस ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि प्रीति से विवाह करने के लिए सुरेश गुप्ता ने चार माह पहले अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था और उसके कहने पर हरिद्वार के लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति बेचने के बाद ऋषिकेश में मकान ढूंढ रहा था।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
हत्या की वजह पर पूछताछ जारी…
मृतक प्रीति के पिता बच्चन सिंह रावत ने हत्या का आरोप गुप्ता पर लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि प्रीति से विवाह करने के लिए सुरेश गुप्ता ने चार माह पहले अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था
संपत्ति नहीं मिलने पर बड़ा दोनों में विवाद…
पुलिस के अनुसार ऋषिकेश में ठीक जगह पर संपत्ति नहीं मिलने के कारण सुरेश गुप्ता और प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया इसी कारण आरोपी ने प्रीति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है



