
रिपोर्ट _ कृष्णा रावत डोभाल
देहरादून , एक के बाद एक हत्या शांत वादियों में क्यों उठने लगे सवाल, रिटायर लोगों के लिए सबसे सेफ माने जाने वाला दून आखिर अस्थाई राजधानी के बोझ से कैसे बनता जा रहा है अपराधियों की पनाहगार ये सवाल आज हर किसी की जुबान पर है हो भी क्यों नहीं राजधानी देहरादून में 16 दिनों के अंदर पांच लोगों की हत्याएं हुई , एक के बाद एक हुई इन हत्याओं को लेकर विपक्ष पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहा है।
देहरादून में बिगड़ती कानून-व्यवस्थाओं को लेकर आज मुख्य विपक्षी दल की छात्र विंग को NSUI ने पुलिस मुख्यालय का घेरा किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई और प्रशासन और सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी हुई।
आलाम यह है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही हत्याओं के बाद पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, प्रदेश की राजधानी देहरादून में पिछले 16 दिनों में हुई एक के बाद एक 5 हत्याओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, प्रदेश में लगातार कमजोर होती कानून व्यवस्था के बाद अब विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा हैं।



