उत्तराखंडउधमसिंह नगरएक्सक्लूसिवदेहरादूनप्रशासनलेटेस्ट कवरेज

एक ओर रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी विजलेंस के हत्थे चढ़ा

उधमसिंह नगर _एक ओर रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी विजलेंस के हत्थे चढ़ा मामला उधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे का है, जिसे विजलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा हैं।

लकड़ी के ठेकेदार से आम 26 पेड़ काटने के अनुमति मांगी थी, जिसके बदले में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने 12 हजार की रिश्वत मांगी थी।
कीजिसकी सूचना ठेकेदार द्वारा विजलेंस की टीम को दी थी,

शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत की थी कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5-6 साल से ये कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति नियमानुसार ली जानी है। शिकायतकर्ता द्वारा 26 आम के पेड़ों की अनुमति के लिए आवेदन किया था, अभी अनुमति के कागज उद्यान विभाग के पास पहुँच गये हैं, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है। बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आई0टी0आई0 हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button